Weekly Horoscope : 'डायमंड टाइम' को रेडी हो जाएं ये 6 राशियां, इस हफ्ते होगा मोटा लाभ

Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: इस सप्ताह सूर्य और शनि मीन राशि में रहेंगे, शुक्र मेष में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, जबकि मंगल और बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत प्रदोष से हो रही है और 02 अप्रैल को पूर्णिमा है। यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है?

Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी सोम प्रदोष व्रत से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह में ही गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इसके साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ हैं। दो दिन बाद चंद्रमा राशि बदल लेंगे। पूरे सप्ताह बुध, राहु कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं, मंगल 2 अप्रैल को कुंभ से मीन में चले जाएंगे। मीन में शनि, सूर्य पहले से ही मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र मेष और गुरु मिथुन में रहेंगे। इस पूरे सप्ताह शिव पूजा और माता दुर्गा की उपासना अत्यंत फलदायी रहेगी। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करें और पूर्णिमा के दिन दुर्गासप्तशती या सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ अवश्य करें। आइए जानते हैं कि यह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए जॉब और बिजनेस में प्रगति के अच्छे अवसर बनेंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आएगी। कर्क, कन्या और कुंभ राशि के मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। गुरुवार के आसपास स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

End of Feed