अध्यात्म

तिजोरियां भरने आ रहे हैं धन के दाता, मोटी कमाई की तैयारी कर लें ये 6 राशियां

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल माह में धन के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों का जैकपॉट लगना तय है। इस दौरान इन राशि वालों को भारी लाभ मिलेगा। इन लोगों की कमाई में भी भारी उछाल आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होने की पूरी उम्मीद है।

Image

किन राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा?

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 6 मार्च को सुबह 1 बजकर 4 मिनट पर धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस समय शुक्र मेष राशि में रहेंगे, जिससे इस गोचर का प्रभाव काफी खास माना जा रहा है। भरणी नक्षत्र का स्वामी स्वयं शुक्र है, इसलिए यह परिवर्तन और अधिक प्रभावशाली बन जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र का यह गोचर जीवन में आकर्षण, प्रेम, पैसा और लग्जरी से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे इसका सीधा और मजबूत प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी में जबरदस्त निखार देखने को मिलेगा। लोग आपकी बातों और व्यवहार से प्रभावित होंगे, जिससे आपके सामाजिक और प्रोफेशनल संबंध मजबूत होंगे।

करियर की बात करें तो यह समय नई शुरुआत के लिए बेहद अच्छा है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय मुनाफा बढ़ाने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहेगा। अचानक धन लाभ, नई इनकम सोर्स बनने और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही, प्रेम संबंधों में भी मिठास आएगी और रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास रूप से शुभ संकेत दे रहा है। इस समय आपको कई मामलों में राहत और लाभ मिलने की संभावना है। खासकर आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और जिन पैसों का इंतजार लंबे समय से था, वह वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको शांति और स्थिरता महसूस होगी। आप अपने फैसले बेहतर तरीके से ले पाएंगे। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही, मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से ज्यादा संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आय और नेटवर्किंग के क्षेत्र में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी पहचान और संपर्क तेजी से बढ़ेंगे, जिससे आपको नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट और डील मिलने की संभावना है। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफल होती नजर आएंगी।आर्थिक रूप से यह समय आय में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आपके प्रयासों का परिणाम अब मिलने लगेगा। दोस्तों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम में तेजी आएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रहा है। इस समय आपको हर काम में किस्मत का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नई दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर शिक्षा, करियर और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा और उन्हें अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रोफेशनल जीवन में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। इससे आपकी छवि मजबूत होगी और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय संतुलित और लाभदायक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर कम्युनिकेशन और प्रयासों के जरिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस समय आपकी बातचीत और सोचने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे आपको कामकाज में फायदा मिलेगा। छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम दे सकते हैं, इसलिए इस समय को हल्के में न लें। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और उनमें सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article