अध्यात्म

Solar New Year 2025: ये हैं सौर नववर्ष की सौभाग्यशाली राशियां

Solar New Year Or Mesh Sankranti 2025: सोलर नववर्ष इस साल 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य देव पहली राशि मेष में अपनी यात्रा शुरू करते हैं। जानिए ये नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

Solar New Year 2025

Solar New Year Or Mesh Sankranti 2025: सोलर नववर्ष यानी मेष संक्रांति के दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस साल 14 अप्रैल से इस नववर्ष की शुरुआत रही है। इस दिन सूर्य देव सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष संक्रान्ति पुण्य काल सुबह 05:57 से 12:22 तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल समय सुबह 05:57 से 08:05 तक रहेगा। चलिए जानते हैं सोलर नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए सोलर नववर्ष या मेष संक्रांति बेहद खास रहेगी। यह समय अपने लक्ष्य निर्धारित करने का एक शानदार समय है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हेल्थ में सुधार होगा।

मिथुन

आपके सामाजिक जीवन में उन्नति होगी। नेटवर्किंग का विस्तार करने के लिए बढ़िया समय है। आपकी इनकम बढ़ेगी। नए माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क

आपक करियर को बढ़ावा मिलेगा। संभव है कि आपको पदोन्नति मिले। अपने तनाव के स्तर पर नज़र रखें और काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। बाकी समय अच्छा है। टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।

वृश्चिक

इस राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल है। आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।

कुंभ

इस दौरान आपका संचार बेहतर होगा। आप करियर में अच्छी ग्रोथ पाएंगे। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा है। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article