Weekly Horoscope : डायमंड टाइम साबित होगा 11 से 17 मई तक का समय, ये 5 राशियां कमाएंगी महालाभ

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026 : 11 मई से शुरू होकर 17 मई को खत्म होने वाला यह सप्ताह सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए यह साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं।

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026 : इस नए सप्ताह की शुरुआत 11 मई से 2026 से हो रही है। इस दिन मंगल अपनी राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। वहीं, इसी दिन ही सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगए। 13 मई को बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 मई को गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 15 मई को बुध वृषभ राशि में और सूर्य भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस सप्ताह के अंतिम दिन शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026  साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

इस पूरे सप्ताह शनि मीन और राहु कुंभ में रहेंगे। सिंह राशि में केतु रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में चंद्रमा रहेंगे और ढाई दिन में वे मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। यह सप्ताह आर्थिक प्रगति, सकारात्मक सोच और कर्मयोग का सप्ताह रहेगा। 15 मई को वृषभ संक्रांति है। इस दिन सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की शुभता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें तथा गायत्री मंत्र का जप करें। ज्येष्ठ माह चल रहा है, इसलिए शीतल जल, गुड़, मिष्ठान, फल, सुराही, छाता और घड़े का दान बहुत पुण्यदायी रहेगा। घर के बाहर पथिकों और पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलना ही इस सप्ताह का मुख्य संदेश है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह कैसा रहने वाला है।

End of Feed