Weekly Horoscope 08 to 14 June 2026 : 8 जून से 14 जून 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत 8 जून से हो रही है और इसकी समाप्ति 14 जून को होगी। 8 जून को ही शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही बुध 11 जून को पुनर्वसु नक्षत्र में जाएंगे। 11 जून को ही वरुण उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। इसी दिन शुक्र भी पुष्य नक्षत्र में जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत पंचक से हो रही है। पूरे सप्ताह सूर्य वृषभ राशि में और बुध मिथुन राशि में रहेंगे। मंगल मेष में और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। इसके साथ की सिंह में केतु और राहु कुंभ व मीन में शनि रहेंगे।पुरुषोत्तम माह का यह पावन समय आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और ईश्वर भक्ति के लिए विशेष फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल क्या कह रहा है।
साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी। चंद्रमा एकादश भाव में रहकर आय और संपर्कों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। गुरु चतुर्थ भाव में और सूर्य द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। बुध और शुक्र तृतीय भाव में होने से व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। मंगलवार से गुरुवार के बीच बिजनेस से जुड़ी पुरानी बाधाओं को दूर करने का प्रयास सफल रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह का शुरुआती भाग मेहनत वाला रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे परिणाम बेहतर होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
सप्ताह की शुरुआत करियर और कार्यक्षेत्र पर केंद्रित रहेगी। चंद्रमा दशम भाव में रहकर प्रोफेशनल जीवन में सक्रियता बढ़ाएंगे। शनि एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में नए कार्यों और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
स्टूडेंट्स को एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता होगी। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे। बुधवार को किसी अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। गुरुवार को पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और आर्थिक मामलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ रंग: बैंगनी, हरा
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
यह सप्ताह मीडिया, बैंकिंग, रियल एस्टेट और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में भाग्य भाव में रहकर कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकते हैं। गुरु द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे जबकि शनि दशम भाव में करियर को स्थिरता देंगे।
मंगलवार को कोई लंबित सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना है। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। बुधवार के बाद वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
उपाय: फलों का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यवृद्धि और करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। बुधवार के बाद चंद्रमा नवम भाव में आकर भाग्य का साथ देंगे। गुरु आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे।
बुधवार को पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतें, विशेष रूप से लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और चावल व शक्कर का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
शुभ अंक: 06, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
सूर्य का प्रभाव आपके करियर और व्यवसाय को मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नौकरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर साझेदारी और संबंधों में सकारात्मक परिणाम देंगे।
प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शुक्रवार के बाद यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। परिवार और वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
सूर्य भाग्य भाव में और गुरु कर्म भाव में रहकर आपके करियर और व्यवसाय को नई दिशा देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसाय में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
बुधवार के बाद धन लाभ के योग बनेंगे। राजनीति, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुरुवार के बाद नया प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, उड़द और गुड़ का दान करें तथा गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 04, 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
सप्ताह की शुरुआत छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी रहेगी। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा और करियर में प्रगति के संकेत देंगे। बुधवार के बाद परिवार से जुड़ी कोई पुरानी समस्या समाप्त हो सकती है।
यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा आपके लिए मानसिक ताजगी लेकर आएगी। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 07, 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
इस सप्ताह गुरु का भाग्य भाव में गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। सूर्य सप्तम भाव में और बुध-शुक्र अष्टम भाव में रहकर व्यवसाय में नए अवसर प्रदान कर सकते हैं। बुधवार को चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे, जिससे संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
धन आगमन के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुरुवार के बाद संतान के करियर को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
यह सप्ताह विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। सूर्य षष्ठ भाव में रहकर शत्रुओं और बाधाओं पर विजय दिला सकते हैं। गुरु अष्टम भाव में रहकर अचानक लाभ और नए अवसर प्रदान करेंगे। बुधवार के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे।
शुक्रवार को बिजनेस में नई डील या नया अनुबंध करने का प्रयास सफल हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 02, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अच्छी रहेगी। चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर धन और परिवार से जुड़े मामलों में लाभ देंगे। गुरु सप्तम भाव में और शनि तृतीय भाव में रहकर व्यवसाय और साझेदारी के कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे।
व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। शुक्रवार को नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। गुरुवार को वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी और सप्ताहांत में यात्रा का योग भी बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाएंगे। बुध और शुक्र पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों और प्रेम संबंधों के लिए शुभ परिणाम देंगे। शनि द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गुरुवार को धार्मिक यात्रा या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन मंगलवार को भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। बुधवार को हड्डियों या जोड़ों से संबंधित परेशानी होने पर सावधानी बरतें।
उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, नीला
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026)
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। गुरु पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और बुद्धि से जुड़े मामलों में लाभ देंगे। शनि आपकी ही राशि में रहकर धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की सीख देंगे।
मंगलवार से शुक्रवार तक विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। गुरु और चंद्रमा का सहयोग पढ़ाई और करियर में अच्छे अवसर दिला सकता है। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताहांत में परिवार या मित्रों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
