Weekly Festival List May 2026 : 11 से 17 मई तक कौन से पड़ेंगे व्रत और त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Weekly Festival List May 2026 : मई माह का दूसरा सप्ताह 11 मई से शुरू होगा। इसमें कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते में कौन त्योहार मनाए जाएंगे।

Weekly Festival List May 2026 : मई 2026 का दूसरा सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। 11 मई से 17 मई के बीच कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस सप्ताह बड़ा मंगल, अपरा एकादशी, गुरु प्रदोष व्रत, वृषभ संक्रांति, मासिक शिवरात्रि, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इन व्रत-त्योहारों का संबंध भगवान विष्णु, शिव, शनि देव और हनुमान जी की पूजा से माना जाता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनका महत्व क्या है।

Weekly Festival List May 2026  मई के दूसरे सप्ताह के व्रत त्योहार

11 से 17 मई 2026 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

तारीखदिनव्रत-त्योहार
12 मईमंगलवारज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल
13 मईबुधवारअपरा एकादशी
14 मईगुरुवारगुरु प्रदोष व्रत
15 मईशुक्रवारवृषभ संक्रांति, मासिक शिवरात्रि
16 मईशनिवारशनि जयंती, वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या

12 मई को दूसरा बड़ा मंगल

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त हनुमान मंदिरों में जाकर चोला चढ़ाते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और भंडारे का आयोजन भी करते हैं। मान्यता है कि बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

End of Feed