Water Manifestation: क्या पानी आपकी पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है?

क्या पानी सच में आपके इरादों को महसूस कर सकता है? जानिए क्या है Water Manifestation का पूरा सच। कहां से शुरू हुआ यह विचार?

Water manifestation: आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड काफी वायरल है। लोग पानी पीने से पहले उससे अपने मन की बात कहते हैं या फिर गिलास पर अपने लक्ष्य लिखकर उसे पीते हैं। कई लोग मानते हैं कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं। इस तरीके को Water Manifestation या Intention Setting कहा जाता है। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दुनिया भर में लाखों लोग इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या सच में पानी आपके इरादों को संजो सकता है, या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Water manifestation Positive affirmations
मैनिफेस्टेशन में पानी का क्या है रोल

कहां से शुरू हुआ यह विचार?

इस सोच को सबसे ज्यादा पहचान जापानी लेखक और शोधकर्ता मसारु इमोटो की किताबों से मिली। उन्होंने दावा किया था कि अगर पानी के सामने अच्छे शब्द बोले जाएं, प्रार्थना की जाए या मधुर संगीत सुनाया जाए, तो उसके बर्फ के क्रिस्टल ज्यादा सुंदर बनते हैं। वहीं, नकारात्मक शब्दों या गुस्से के माहौल में बने क्रिस्टल अलग दिखाई देते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने उनके इन प्रयोगों को भरोसेमंद नहीं माना। आज तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि केवल शब्दों या इरादों से पानी की संरचना बदल जाती है।

End of Feed