Shani Vakri 2026 Date, Time, Effect & Upay: शनि देव को न्याय, धैर्य, कर्म, अनुशासन और संघर्ष आदि का दाता माना जाता है, जिनकी वक्त-वक्त पर चाल बदलती है। जब भी शनि की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो जुलाई 2026 के आखिर में शनि देव वक्री चाल यानी उल्टी गति में अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। इस ज्योतिषीय घटना का असर वैसे तो सभी 12 राशियों के जीवन पर होगा, लेकिन 6 राशियों को ज्यादा लाभ होने के योग नहीं हैं। चलिए पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा से जानें शनि वक्री के सही समय और प्रभाव के बारे में।
शनि वक्री का दिन और समय
पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा बताते हैं कि 27 जुलाई 2026 को शनि ग्रह वक्री चाल चलना शुरू करेंगे। इस दिन ये बड़ी घटना सुबह 1 बजकर 25 मिनट के आसपास घटेगी। शनि महाराज इस अवस्था में अगले 4 महीने (करीब) यानी 11 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। इस दिन सुबह 5 बजे के आसपास शनि वक्री से मार्गी हो जाएंगे।
शनि की वक्री चाल का अशुभ प्रभाव
मेष राशि
शनि की वक्री चाल आपके लिए शुभ नहीं रहेगी। आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा बिजनेस व नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।
- उपाय- गरीब लोगों की सेवा करें और नियमित रूप से शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।
- सावधानियां- कोई काम कल पर न टालें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
मिथुन राशि
कार्यस्थल में थोड़ी चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ेगा। साथ ही आपका ट्रांसफर हो सकता है। इसके अलावा मनचाहे परिणाम मिलने में देरी होगी। इस दौरान घर में भी मतभेद होते रहेंगे।
- उपाय- शनिवार के दिन गरीब व्यक्तियों को खाना खिलाएं और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का जाप करें।
- सावधानियां- फिजूल खर्च से बचें और वाहन इत्यादि थोड़ा संभलकर चलाएं।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही नए कार्य की शुरुआत करना सही नहीं होगा।
- उपाय- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने से आपको लाभ हो सकता है।
- सावधानियां- किसी को भी उधार न दें और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि
पार्टनरशिप में काम करना ठीक नहीं रहेगा। उनके साथ मतभेद हो सकते हैं। साथ ही संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो आप तनाव में रहेंगे।
- उपाय- शनिदेव की रोजाना सुबह-शाम पूजा करें।
- सावधानियां- शत्रुओं की बातों में न आएं।
वृश्चिक राशि
गृहस्थ जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इस दौरान भाग्य के भरोसे न बैठें, अन्यथा किसी भी कार्य में सफल नहीं होंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- उपाय- शनिदेव के बीज मंत्र का रोजाना जाप करें।
- सावधानियां- अपनी वाणी पर संयम रखें और शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।
मकर राशि
भाग्य का भरपूर साथ नहीं मिलेगा, जिसके कारण जरूरी काम पूर्ण नहीं हो पाएंगे। इस दौरान नए काम की शुरुआत न करें, बल्कि संतान के ऊपर ज्यादा ध्यान दें।
- उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- सावधानियां- किसी की भी बातों में न आएं। खासकर, अजनबी लोगों से सावधान रहें।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
