Vrishchika Sankranti 2023: कब है वृश्चिक संक्रांति? जानिए सही डेट और शुभ मुहूर्त

Vrishchika Sankranti 2023 Date: ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक संक्रांति कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि तिथि को पड़ती है। इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं कब है वृश्चिक संक्रांति। डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Vrishchika Sankranti 2023 Kab Hai: ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिन तक रहते हैं। इसके बाद वे एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य देव इस समय तुला राशि में हैं और आने वाले दिनों में सूर्य तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सनातन धर्म में संक्रांति के दिन स्नान, ध्यान, पूजा, जप, तप और दान किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। आइए जानते हैं कब है वृश्चिक संक्रांति। डेट, पूजा विधि और शुभ मुहू्र्त के बारे में।

Vrishchika Sankranti

Vrishchika Sankranti 2023 Date (वृश्चिक संक्रांति डेट)

ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक संक्रांति कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कि तिथि को पड़ती है। इस बार वृश्चिक संक्रांति 17 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन शुभ समय सुबह 6 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ, तप और दान-पुण्य कर सकते हैं। वहीं, सुबह 6:45 बजे से महापुण्य काल लगेगा। प्रातः 8:32 बजे तक इस समय के दौरान भगवान सूर्य की पूजा करने शुभ होगा।

Vrishchika Sankranti Puja Vidhi ( वृश्चिक संक्रांति पूजा विधि)

वृश्चिक संक्रांति के दिन आप सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें। अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। यदि आपके आसपास गंगा नदी है तो आप गंगा स्नान करें। इस दौरान पूजा करें और नए पीले वस्त्र पहनें। - अब सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही बहते जल में काले तिल भी प्रवाहित करें। इस समय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

End of Feed