बेहद शुभ है विवाह पंचमी का दिन, शादी के लिए नहीं पड़ती मुहूर्त की जरूरत

Vivah Panchami 2025 : विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था। इस कारण यह दिन काफी पवित्र माना जाता है। हालांकि भ्रांतियों के चलते लोग इस दिन शादी करने से बचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। विवाह पंचमी के दिन शादी का अबूझ मुहूर्त माना जाता है। मतलब कि अगर विवाह पंचमी के दिन बिना मुहूर्त देखे भी विवाह किया जाए तो भी विवाह शुभ ही होगा।

Vivah Panchami 2025 : शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था। साल 2025 में यह पर्व 25 नवंबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। विवाह पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन विवाह बेहद ही सफल रहता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस दिन विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं देखा जाता है।

विवाह पंचमी 2025

विवाह पंचमी 2025

विवाह पंचमी 2025 की तिथि और मुहूर्त

2025 में विवाह पंचमी की पंचमी तिथि 24 नवंबर 2025 को रात 9:22 बजे से शुरू होकर 25 नवंबर 2025 को रात 10:56 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:07 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक है, लेकिन इस दिन पूरे समय अबूझ मुहूर्त रहता है। अबूझ मुहूर्त का अर्थ है कि बिना पंचांग देखे, बिना ग्रह-नक्षत्र की चिंता किए शादी की जा सकती है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है। रामायण के अनुसार, राजा जनक ने राम-सीता का विवाह इसी तिथि पर किया था, इसलिए यह दिन स्वयं सबसे बड़ा मुहूर्त है। मिथिला क्षेत्र में हजारों जोड़े इसी दिन राम-जानकी बनकर फेरे लेते हैं और परंपरा है कि ऐसी शादियों में कभी कलह नहीं होती है।

End of Feed