Vishwakarma Puja 2025 Date, Muhurat, Puja Vidhi: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है विश्वकर्मा पूजा के दिन ही भगवान विश्वकर्मा समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे। भगवान विश्वकर्मा को भगवान ब्रह्मा के सातवें पुत्र हैं। वो संसार से पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। माना जाता है कि जिन घरों, कारखानों, फैक्ट्री आदि में में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है वहां पर सदैव माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही, कारोबार में मुनाफा होता है। जो लोग लैपटॉप या मोबाइल से काम करते हैं उन्हें भी यह पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से काम में तरक्की होती है। यहां से आप विश्वकर्मा पूजा की डेट, पूजा का मुहूर्त जान सकते हैं। यहां पर आपको विश्वकर्मा पूजा की विधि की पूरी जानकारी मिलेगी।
विश्वकर्मा पूजा कब है? (Vishwakarma Puja Kab Hai 2025)
हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, बुधवार को मनाई जाएगी।
विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त (Vishwakarma Puja 2025 Shubh Muhurat)
सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। बता दें 16 सितंबर, मंगलवार के दिन रात में 1 बजकर 47 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 17 तारीख को सूर्योदय के समय से ही विश्वकर्मा पूजा का शुभ संयोग बनेगा। इसमें पूजा के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
विश्वकर्मा पूजा विधि (Vishwakarma Puja Vidhi)
विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद अपने कारखाने, दुकान की सफाई करें। उसके बाद कारखानों में रखें औजारों की भी सफाई करें। फिर कारखाने में साफ चौकी पर विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित करें। उसके बाद विष्णु जी का ध्यान लगा के पूजन शुरू करें। विश्वकर्मा जी को धूप, दीप, फूल, अक्षत आदि अर्पित करें। भोग लगाएं और अंत में पूजा के बाद विश्वकर्मा जी की आरती करें। फिर आपको प्रसाद ग्रहण करना है और लोगों में भी प्रसाद बांटना है।
