अध्यात्म

Vishnu Mantra: भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र, देवशयनी एकदाशी पर जरूर करें इनका जाप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2023, 03:06 PM IST

Vishnu Bhagwan Ke Mantra: कोई भी पूजा बिना मंत्र जाप के अधूरी मानी जाती है। मंत्रों के जप से उस पूजा का लाभ शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है। आज देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) है। इस दिन विष्णु भगवान के मंत्रों (Vishnu Ji Ke Mantra) का जाप जरूर करें।

Image

Lord Vishnu Mantra, Bhagwan Vishnu Ke Mantra

Lord Vishnu Mantra: भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है उनके मंत्रों का जाप। खासकर एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। कहते हैं इनके मंत्रों का जप करने से जीवन का हर कष्ट दूर हो जाता है। यहां जानिए भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली मंत्र।

भगवान विष्णु के विशेष मंत्र (Lord Vishnu Mantra)

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

भगवान विष्णु के धन प्राप्ति मंत्र (Lord Vishnu Mantra For Money)

  • ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
  • ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

भगवान विष्णु का लक्ष्मी विनायक मंत्र (Lord Vishnu Lakshmi Vinayak Mantra)

दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान विष्णु का पंचरूप मंत्र (Lord Vishnu Panchroop Mantra)

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

भगवान विष्णु के मंत्र (Lord Vishnu Daily Puja Mantra)

  • ॐ अं वासुदेवाय नम:
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
  • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
  • ॐ नारायणाय नम:

भगवान विष्णु के फायदे (Lord Vishnu Mantra Benefits)

भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो जाती है। इससे घर में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से परिवार में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार अगर नियमित रूप से विष्णु जी के मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रहता। विष्णु भगवान के किसी भी मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

End of Article