टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। इस मौके पर विराट कोहली के साथ उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ थीं। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को इत्मीनान से प्रभु का विधान बताया। इस दौरान अनुष्का के उस सवाल का जवाब भी दिया जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या सिर्फ भगवान का नाम जपने से ही सारे काम हो जाएंगे क्या?
प्रेमानंनद महाराज के दरबार पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को बताया कि, 'वैभव मिलना ईश्वर की कृपा नहीं है बल्कि ये पुण्य है। आपने देखा होगा कि गलत काम करने वालों को भी वैभव मिलता है। ये उनका किसी जन्म का कोई पुण्य है। इसलिए वैभव या यश को कृपा न मानें। बल्कि कृपा तब होती है जब अंदर का चिंतन बदलता है।'
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली
प्रेमानंद ने ईश्वर कृपा को और गहराई से समझाते हुए कहा कि अगर आपको जीवन में प्रतिकूलता दिखे तो समझ जाइए कि ईश्वर की कृपा हो रही है। इसलिए जब कोई काम आपके मन का न हो और आपको कष्ट मिलने लगे तो समझ जाइए कि आप पर ईश्वर की कृपा हो रही है। आपको बस ईश्वर का नाम जपना है।
इसपर विराट तो शांत रहे लेकिन अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से पूछ लिया कि क्या नाम जप से हो जाएगा? प्रेमानंद महाराज ने झट से जवाब दिया और कहा कि 'एकदम हो जाएगा, ये हम अपने जीवन का अनुभव बता रहे हैं। सांख्य योग, अष्टांग योग, कर्म योग इन तीनों को अच्छी प्रकार जानकर फिर भक्ति योग में आए हैं।' प्रेमानंद महाराज ने अपना उदाहरण देते हुए समझाया कि हम स्वयं स्वाद लेकर कह रहे हैं और विश्वास के साथ कह रहे हैं कि यदि आप राधा-राधा नाम जपते हो तो इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं है। आप केवल अंदर ही अंदर राधा-राधा-राधा नाम का जप कीजिए।
प्रेमानंद महाराज के दरबार में विरुष्का
बता दें कि यह तीसरा मौका है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हो। साल 2023 में पहली बार वृंदावन आने के बाद इसी साल 10 जनवरी को भी विरुष्का ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद और ज्ञान लिया था।
