अध्यात्म

Rajasthan Temples: राजस्थान के 5 प्रमुख मंदिर और उनका धार्मिक महत्व

Rajasthan Pilgrimage Places: राजस्थान में एक से बढ़कर एक कई प्राचीन और अनोखे मंदिर हैं जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करते हैं। धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ ये मंदिर वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। राजस्थान के 5 प्रमुख मंदिरों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

Rajasthan Temples

Rajasthan Pilgrimage Places: राजस्थान किलों, महलों और मरुस्थलीय संस्कृति के लिए तो फेमस है ही इसके साथ ही यह अनेक प्राचीन और पवित्र मंदिरों का भी धाम है। धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ ही राजस्थान के मंदिर में वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान के 5 प्रमुख मंदिरों के बारे में, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करते हैं।

रणकपुर जैन मंदिर: उदयपुर से लगभग 90 किमी दूर रणकपुर गांव, पाली जिले में स्थित रणकपुर जैन मंदिर जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। भारत के सबसे भव्य और प्रमुख जैन मंदिरों में रणकपुर जैन मंदिर की गिनती होती है।

खाटू श्यामजी मंदिर: भगवान श्रीकृष्ण के अवतार श्री श्याम बाबा को समर्पित खाटू श्यामजी मंदिर खाटू गांव, सीकर जिले में स्थित है। मान्यता है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बाबा सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

एकलिंगजी मंदिर: उदयपुर से लगभग 22 किमी दूर कैलाशपुरी में स्थित एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव के एक रूप एकलिंग जी को समर्पित है। मंदिर परिसर में 108 छोटे-बड़े मंदिर स्थित हैं जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

मां करणी माता मंदिर: बीकानेर से 30 किमी दूर देशनोक में स्थित मां करणी माता मंदिर देवी दुर्गा के अवतार मां करणी को समर्पित है। चूहों वाला मंदिर के नाम से भी ये विश्व प्रसिद्ध है।

सालासर बालाजी मंदिर: चुरू जिले में स्थित सालासर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान जी को समर्पित है। लाखों भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर यहां आते हैं। यहां का बालाजी स्वरूप विशिष्ट है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article