Aaj Ka Panchang 14 May 2025 (आज का पंचांग 14 मई 2025): आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की द्वितीया तिथि है। ज्येष्ठ माह का प्रत्येक बुधवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन पर किया गया दान फलदायक होता है। लेकिन मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना - पानी दें।गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़,चारा , पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्ह मुहूर्त में सूर्योपासना करें व उदित सूर्य को जल दें। मंदिर में पीने के जल की व्यवस्था करवाएं।
Aaj Ka Panchang 14 May 2025 (आज का पंचांग 14 मई 2025)
संवत - विक्रम संवत 2082 माह - ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि - द्वितीया
पर्व - द्वितीया
दिवस - बुधवार
सूर्योदय - 05:34 am सूर्यास्त - 7:02 pm
नक्षत्र - अनुराधा
चन्द्र राशि - वृश्चिक, स्वामी ग्रह - मङ्गल
सूर्य राशि - मेष
करण - कौलव
योग - परिघ
14 मई 2025 शुभ मुहूर्त (14 May 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत - नहीं है।
विजय मुहूर्त - 02:21 Pm से 03:26 Pm तक
गोधुली मुहूर्त - 06:23 pm से 07:22 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:05 Am से 05:06 am तक
अमृत काल - 06:02 am से 07:42 am तक
निशीथ काल मुहूर्त - रात्रि 11:41 से 12:21 तक रात
संध्या पूजन - 06:21 pm से 07:09 pm तक
दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त - राहुकाल - दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
क्या न करें - मन, वचन व कर्म से किसी भी व्यक्ति को आहत मत करें।
