अध्यात्म

Vinayak Chaturthi April 2024 Date: अप्रैल में कब मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी? जानें डेट और महत्व।

Vinayak Chaturthi April 2024 Date: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी के त्योहार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से साधक को जीवन की चिंताओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी कब है और इसका क्या महत्व है।

Image

Vinayak Chaturthi.

Vinayak Chaturthi April 2024 Date: हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। इस व्रत को करने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है। इस दिन गणपति जी की विधिवत पूजा- अर्चना करने से साधक के सारे बिगड़े काम बनते हैं। इसी के साथ उसको सारी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार चैत्र महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Vinayak Chaturthi April 2024 Date (विनायक चतुर्थी डेट 2024)

इस बार चैत्र विनायक चतुर्थी का व्रत 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभ और विघ्नहर्ता माना जाता है। ऐसे में जो लोग इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं उन्हें ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Vinayak Chaturthi 2024 Shubh Muhurat (विनायक चतुर्थाी शुभ मुहूर्त2024)

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 अप्रैल को दोपहर 3:03 बजे शुरू हो रही है। वहीं, 12 अप्रैल दोपहर 1:11 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में ये व्रत 12 अप्रैल को रखा जाएगा।

विनायक चतुर्थी पूजा विधि (Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)

  • विनायक चतुर्थी के व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में साफ चौकी पर गणपति जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर गणपति जी को अक्षत, चंदन, सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।
  • इस दिन पूजा में घी का दीपक जलाएं।
  • फिर गणेश मंत्रों का जाप करें।
  • उसके बाद कथा करें और आरती करें।
  • अंत में मोदक का भोग लगाकर प्रसाद सब में बांटें।

विनायक चतुर्थी महत्व (Vinayak Chaturthi Importance)

शास्त्रों में विनायक चतुर्थी के व्रत को बहुत महत्वूर्ण माना गया है। इस दिन का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन से सारे विघ्नों को हर लेते हैं। परिवार की उन्नति और कल्याण के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मूसक पर सवार भगवान गणेश की मूर्ति पूजा करें। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article