Vighneshwar Chaturthi 2025: कब है साल की आखिरी विनायक चतुर्थी? जानें विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 की सही तारीख और पूजा का समय

Vighneshwar Chaturthi Kab Hai December 2025 Mein: साल 2025 का आखिरी महिना चल रहा है और इस महीने आने वाली चतुर्थी को विघ्नेश्वर चतुर्थी कहते हैं। यहां से आप दिसंबर की विनायक चतुर्थी की सही तारीख जान सकते हैं। साथ ही यहां इसकी पूजा का समय भी बताया गया है।

Vighneshwar Chaturthi Kab Hai December 2025 Mein: दिसंबर माह में आने वाली पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विशेष रूप से विघ्नेश्वर चतुर्थी कहा जाता है। विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठे कलंक या आरोप लगने का खतरा हो सकता है। हालांकि, दिसंबर में आने वाली इस चतुर्थी की डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। इसलिए आप यहां से इसकी सही डेट और साथ ही पूजा के समय की जानकारी ले सकते हैं।

विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 (pic credit: canva)

विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 डेट

साल 2025 की अंतिम विनायक चतुर्थी के लिए पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 23 दिसंबर 2025 को दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 24 दिसंबर 2025 को दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, दिसंबर की विनायक चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर दिन बुधवार को है।

End of Feed