अध्यात्म

शुक्र का मेष में गोचर 2025: मई के अंत में इन राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला, वैभव और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। 31 मई 2025 को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। यह गोचर वैसे तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ समय लेकर आ रहा है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Venus transit in Aries 2025

Shukra Gochar 2025: 31 मई 2025 को शुक्र का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए सकारात्मक साबित होगा। विशेष रूप से मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों के लिए यह गोचर जीवन में सुख-शांति, आकर्षण और वित्तीय लाभ लेकर आएगा। इस राशि वालों के लिए यह समय नवप्रेम, रिश्तों में गर्मजोशी, फैशन, कला, डिजाइन, सौंदर्य से जुड़े कार्यों और लक्जरी से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति का संकेत दे रहा है। चलिए जानते हैं शुक्र के गोचर से इन राशि वालों को क्या कुछ प्राप्त होने वाला है।

शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- मेष राशि में शुक्र का प्रवेश आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार लाएगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। करियर में मजबूती आएगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के सौभाग्य, विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ खूब साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

कन्या राशि- शुक्र के गोचर से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा। तनाव से राहत मिलेगी और मन शांत रहेगा। ये गोचर आपके लिए सुनहरा समय लेकर आएगा।

धनु राशि- इस गोचर से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article