अध्यात्म

June Vrat Tyohar 2025: कब है निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा, जानिए जून के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

June Vrat Tyohar 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार जून का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं। विशेषकर इस महीने में पड़ने वाली निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा और वट सावित्री व्रत का खास महत्व माना जाता है। यहां आप देखेंगे जून महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Image

June Vrat Tyohar 2025

June Vrat Tyohar 2025 (जून महीने के त्योहार 2025): जून के महीने में साल की सबसे बड़ी एकादशी पड़ेगी जिसे निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से साल भर में आने वाली सभी एकादशियों का फल एक साथ प्राप्त हो जाता है। इसके अलावा इस महीने में गंगा दशहरा, वट पूर्णिमा व्रत, गायत्री जयन्ती, योगिनी एकादशी, आषाढ़ अमावस्या, कबीरदास जयन्ती समेत तमाम व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं इस महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की डेट।

जून व्रत-त्योहार लिस्ट 2025 (June Vrat Tyohar List 2025)

1 जून 2025- स्कन्द षष्ठी

3 जून 2025- धूमावती जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी

4 जून 2025- महेश नवमी

5 जून 2025- गंगा दशहरा

6 जून 2025- गायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी

7 जून 2025- निर्जला एकादशी पारण, वैष्णव निर्जला एकादशी, रामलक्ष्मण द्वादशी

8 जून 2025- रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)

10 जून 2025- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

11 जून 2025- कबीरदास जयन्ती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

12 जून 2025- आषाढ़ प्रारंभ

14 जून 2025- संकष्टी चतुर्थी

15 जून 2025- मिथुन संक्रांति

18 जून 2025- कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी

21 जून 2025- योगिनी एकादशी

22 जून 2025- योगिनी एकादशी पारण, गौण योगिनी एकादशी

23 जून 2025- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

24 जून 2025- रोहिणी व्रत

25 जून 2025- आषाढ़ अमावस्या, दर्श अमावस्या

26 जून 2025- आषाढ़ नवरात्रि

27 जून 2025- जगन्नाथ रथ यात्रा

28 जून 2025- विनायक चतुर्थी

30 जून 2025- स्कन्द षष्ठी

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article