शुक्र का बुध की राशि में होगा गोचर, इन 3 राशि वालों के करियर और रिश्तों में आएगा सुधार

Venus Transit 2026 Date And Effects: सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र का अगस्त 2026 की शुरुआत में कन्या राशि में गोचर होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। यहां पर आप इस शुक्र गोचर के समय और इसके राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे।

Venus Transit 2026 Date And Effects: सूर्य और बुध की तरह शुक्र भी एक शुभ ग्रह हैं, जिनका वक्त-वक्त पर राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। खासकर, व्यक्ति के भौतिक सुख-सुविधाओं, शारीरिक सुंदरता, कला से जुड़े कार्यों, प्रेम जीवन और धन-वैभव आदि में बदलाव आता है क्योंकि शुक्र जीवन के इन अहम हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार भी शुक्र ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। चलिए अब जानें बुध की राशि में शुक्र गोचर के समय और अगस्त 2026 की शुरुआत से राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में।

शुक्र गोचर 2026, शुक्र गोचर का समय, शुक्र गोचर का प्रभाव

जानें शुक्र गोचर का समय और प्रभाव

किस दिन व समय पर होगा शुक्र गोचर?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 2 सितंबर 2026 की दोपहर तक रहने वाले हैं। बता दें कि 1 अगस्त को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर राशि गोचर होगा, जबकि सितंबर में दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर ये बड़ी ज्योतिषीय घटना घटने वाली है।

End of Feed