अध्यात्म

शुक्र का बुध की राशि में होगा गोचर, इन 3 राशि वालों के करियर और रिश्तों में आएगा सुधार

Venus Transit 2026 Date And Effects: सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र का अगस्त 2026 की शुरुआत में कन्या राशि में गोचर होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। यहां पर आप इस शुक्र गोचर के समय और इसके राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे।

Image

जानें शुक्र गोचर का समय और प्रभाव

Venus Transit 2026 Date And Effects: सूर्य और बुध की तरह शुक्र भी एक शुभ ग्रह हैं, जिनका वक्त-वक्त पर राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। खासकर, व्यक्ति के भौतिक सुख-सुविधाओं, शारीरिक सुंदरता, कला से जुड़े कार्यों, प्रेम जीवन और धन-वैभव आदि में बदलाव आता है क्योंकि शुक्र जीवन के इन अहम हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार भी शुक्र ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। चलिए अब जानें बुध की राशि में शुक्र गोचर के समय और अगस्त 2026 की शुरुआत से राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में।

किस दिन व समय पर होगा शुक्र गोचर?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 2 सितंबर 2026 की दोपहर तक रहने वाले हैं। बता दें कि 1 अगस्त को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर राशि गोचर होगा, जबकि सितंबर में दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर ये बड़ी ज्योतिषीय घटना घटने वाली है।

शुक्र गोचर से बदलेगा इन 3 राशि वालों का समय

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह की प्रिय राशियों में से एक वृषभ के जातकों के लिए ये राशि गोचर शुभ रहने वाला है। जिन लोगों का कोई कार्य लंबे वक्त से अधूरा चल रहा है, उन्हें उसे पूरा करने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रेम जीवन में पहले से ज्यादा मिठास रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को देखने को मिलेगी।

  • उपाय- शुक्र गोचर के दौरान नियमित रूप से सुबह-शाम 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृषभ के साथ-साथ वृश्चिक राशि वालों का जीवन भी शुक्र गोचर से अगस्त 2026 में बदलने वाला है। जो लोग किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अब अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही त्वचा से जुड़े रोगों से हर उम्र के लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

  • उपाय- शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन व्रत रखें।

मीन राशि

शुक्र का बुध की राशि में गोचर करना वृषभ और वृश्चिक के साथ-साथ मीन राशि वालों के लिए भी कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों के रिश्ते कमजोर चल रहे हैं, उन्हें संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के रास्ते कामकाजी लोगों को नजर आएंगे।

  • उपाय- शुक्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त करने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू, दस महाविद्याओं और मां दुर्गा के नौ रूपों में से किसकी पूजा करें?

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article