Vat Savitri Vrat 2023 Muhurat: वट सावित्री व्रत पूजा शुभ मुहूर्त और विधि यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 02:04 PM IST

Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat: वट सावित्री अमावस्या व्रत की शुरुआत 18 मई की रात 9 बजकर 42 मिनट से हो गई है और इसकी समाप्ति 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी। वट सावित्री व्रत 19 मई को रखा जाएगा। जानें वट सावित्री पूजा मुहूर्त (Vat Savitri Puja Muhurat 2023)।

Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat: आज सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत ज्येष्ठ अमावस्या यानि बड़ अमावस्या (Bad Amavasya 2023) के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 19 मई, शुक्रवार के दिन पड़ा है। वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़, सावित्री माता और सत्यवान की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। जानिए आज के सभी शुभ मुहूर्त।

vat savitri vrat puja muhurat

Vat Savitri Vrat 2023 Muhurat: वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त

Vat Savitri Vrat Puja Muhurat 2023

  • ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का शुभारंभ 18 मई 2023 की रात 9 बजकर 42 मिनट से हो चुका है।
  • ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की समाप्ति 19 मई, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी।
  • ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत 19 मई, दिन शुक्रवार को पड़ा है।
  • वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त 19 मई की सुबह 7 बजकर 19 मिनट से शुरू हो चुका है जिसकी समाप्ति 10 बजकर 42 मिनट पर होगी।
Vat Savitri Vrat 2023 Katha, Samagri, Puja Vidhi Live Update

End of Feed