अध्यात्म

Shani Jayanti 2023 Upay: शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान, शनि के कुप्रभावों से नहीं रहेंगे परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 08:35 AM IST

Shani Jayanti 2023 Upay: शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि पर देशभर में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती आज यानी 19 मई को पड़ी है। इस दिन का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। कहते हैं शनि जयंती के दिन स्नान-दान करने से शनि देव की कृपा बरसती है। तो चलिए जानते हैं शनि देव जयंती के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

Image

Shani Jayanti 2023: Things To Donate On Shani Jayanti In Hindi

Shani Jayanti 2023 Shani Dev Ke Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय प्रिय और कर्मफल दाता बताया गया है। इन्हीं कारणों से हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर बड़े उत्साह के साथ शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती आज यानी 19 मई को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मशास्त्रों, शनि महाराज के अशुभ प्रभाव और इसससे बचने के कई नियम बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन स्नान-दान आदि करने से शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं। यह भी माना जाता है कि आज के दिन गरीब, जरुरतमंद और ब्राह्मणों को वस्त्र आदि दान करने से शनि देव की नाराजगी खत्म हो जाती है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। यहां जानिए किन चीजों के दान से शनि देव खुश होते हैं।

Shani Jayanti Par Kya Daan karein

काला तिल:

शनि देव को काले तिल का दान करना फलदाई माना गया है। शनि जयंती के अवसर पर इसे जरूर दान करना चाहिए। इससे शनि देव तो प्रसन्न होंगे ही साथ-साथ राहु-केतु के दोषों से भी भी छुटकारा मिलता है।

काला कंबल:

शनिदेव को काले रंग बेहद प्रिय है। अगर आप शनि जयंती के दिन काला कंबल या काले वस्त्र का दान करते हैं तो यह अतिउत्तम माना जाता है। शनि जयंती के दिन शनि महाराज की कृपा पाने के लिए किसी जरूरतमंद को काला कंबल जरूर दान करें।

लोहे का दान:

लोहा शनि देव का सबसे प्रिय धातु है। मान्यता है कि लोहे का दान करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनि जयंती पर आपको लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना शुभ फलदाई हो सकता है।

सात तरह के अनाज:

शनि जयंती के दिन जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना कारगर माना जाता है। खास कर गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द ये सात तरह के अन्न जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, आपको शनि दोष, शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिलती है।

सरसों का तेल:

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दान बेहद शुभ और कारगर माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से वर्षों से रुके हुए कार्य को प्रगति मिलती है। साथ ही करियर और व्यवसाय में सफलता भी हाथ लगती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article