वट सावित्री व्रत पर मेहंदी लगाने का क्या है शुभ समय, भद्रा के साए के बीच जानिए कब मेहंदी लगवाना रहेगा शुभ

Vat Savitri Vrat Mehndi Muhurat 2026 : 16 मई को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। इसके एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं, लेकिन 15 मई को भद्रा का साया भी है। ऐसे में आइए जानते हैं मेहंदी लगाने का शुभ समय क्या है?

Vat Savitri Vrat Mehndi Muhurat 2026 : वट सावित्री व्रत इस साल 16 मई 2026, शनिवार को रखा जाएगा। यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत पर हाथों में रची मेहंदी वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली का प्रतीक होती है, लेकिन इस बार मेहंदी लगाने को लेकर शुभ समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि 15 मई को भद्रा का साया भी रहेगा। ऐसे में बिना शुभ मुहूर्त देखे मेहंदी लगाना शुभ नहीं माना जा रहा है।

Vat Savitri Vrat Mehndi Muhurat 2026   वट सावित्री व्रत पर किस समय लगाएं मेहंदी

वट सावित्री व्रत पर कब लगाएं मेहंदी?

ज्योतिष मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत से एक दिन पहले यानी 15 मई को मेहंदी लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे मेहंदी का रंग भी गहरा आता है और व्रत के दिन जल्दी तैयार होने की परेशानी भी नहीं रहती है। हालांकि इस बार 15 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। भद्रा काल में शुभ और मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए, इसलिए इस दौरान मेहंदी लगवाना शुभ नहीं माना जाएगा।

End of Feed