Vat Savitri Puja Muhurat And Mantra 2024: इस साल वट सावित्री व्रत 6 जून को मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और विधि विधान बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 6 जून की सुबह से लेकर शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। लेकिन अगर पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो दोपहर 11 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रहा है। यहां आप जानेंगे वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त और मंत्र।
Vat Savitri Puja Muhurat 2024
वट सावित्री व्रत 2024 पूजा मुहूर्त? (Vat Savitri Puja Muhurat 2024)
वट सावित्री पूजा मुहूर्त 6 जून की सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। तो वहीं वट अमावस्या तिथि 5 जून की शाम 07:54 से 6 जून की शाम 06:07 बजे तक रहेगी।
वट सावित्री पूजा मंत्र (Vat Savitri Puja Mantra)
अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।
यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले। तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।
वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए करें इस मंत्र का जाप
यानि कानि च पापानि जन्मांतर कृतानि च। तानि सर्वानि वीनश्यन्ति प्रदक्षिण पदे पदे।।
वट सावित्री उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन आप अपने बड़े-बुजुर्गो का अपमान न करें। इस दिन दान का बहुत महत्व होता है। इसलिए जितना हो सके इस दिन दान करें।इस दिन गरीबों और जरूरमंद लोगों को चावल, गुड़ और दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अमावस्या के दिन इस दिन पशु-पक्षियों को दाना खिलाएं। मान्यता है इन उपायों से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
