Vat Savitri Puja 2023: कौन थीं देवी सावित्री? जानिए कैसे हुआ था सत्यवान से इनका विवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 11:08 AM IST

Who Was Savitr: सावित्री देवी असल में वेद माता गायत्री और सरस्वती की ही रूप मानी जाती हैं। इनका विवाह सत्वान से हुआ था, जो अल्पायु थें। इसी के साथ आगे जानिए सति सवित्री की पूरी कहानी विस्तार से।

Who Was Savitri, Savitri Satyavan Story: हिंदू धर्म में सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल यह व्रत 19 मई को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और उनकी लंबी आयु की कामना करने के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान है। कहते हैं इस व्रत के पुण्य प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में संतुलन बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सावित्री ने यमराज से बचाकर अपने पति सत्‍यवान के प्राणों की रक्षा की थी। इसी के साथ आइए जानते हैं सावित्री कौन थीं।

Vat Savitri Vrat 2023

Vat Savitri Puja 2023: कौन थीं देवी सावित्री?

कौन थीं देवी सावित्री (Who Was Savitri)

सावित्री देवी असल में वेद माता गायत्री और सरस्वती का ही रूप हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावित्री मद्र देश के राजा अश्वपति की पुत्री और सत्यवान की पत्नी थी। सावित्री दिखने में बेहद सुंदर थीं। पिता ने सावित्री पर ही उसके वर चुनने का अधिकार दिया था। कुछ समय बाद सावित्री ने शाल्व देश के एक प्रसिद्ध अंधे धर्मात्मा क्षत्रिय राजा द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान से विवाह करने का प्रस्ताव रखा। सावित्री ने अपने पिता से कहा उनके राज्य को शत्रुओं ने हड़प लिया है और वे दोनों तपोवन में निवास कर रहे हैं।

End of Feed