अध्यात्म

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती लिरिक्स हिंदी में, जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती...

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 05:52 PM IST

Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Lyrics): 'जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा' भगवान गणेश की आरती करके वट सावित्री व्रत पूजा (Vat Savitri Vrat Puja 2023) का करें शुभारंभ।

Image

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश भगवान की आरती

Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Lyrics): किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले गणेश जी की आरती जरूरी होती है। बिना इनकी अराधना के पूजा अधूरी मानी जाती है। आज वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) है। ऐसे में इस व्रत की पूजा शुरू करने से पहले गणेश जी की आरती जरूर करें। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से गणपति जी की आरती (Ganpati Ji Ki Aarti) करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां जानिए भगवान गणेश जी की आरती।

Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

भगवान गणेश की आरती क्यों जरूरी है? भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। कहते हैं इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसी के साथ रोजाना सुबह-शाम पूजा में गणेश जी की आरती जरूर करें कहते हैं इससे सदैव गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article