Vat Savitri Puja Time 2026: वट सावित्री व्रत की पूजा किस समय पर करें, यहां जानिए बरगदाई की पूजा का शुभ समय क्या है

Vat Savitri 2026 Puja Time, Puja Ki Vidhi, Shubh Samay, वट सावित्री व्रत कैसे करें: 16 मई को वट सवित्री व्रत रखा जा रहा है। इस दिन पूजा का क्या शुभ मुहूर्त रहेगा। आइए जानते हैं।

Vat Savitri Puja 2026 Time, Puja Ki Vidhi: वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, समर्पण और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2026 में वट सावित्री व्रत 16 मई को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगी।

Vat Savitri Puja 2026 Time, Puja Ki Vidhi  वट सावित्री व्रत पूजा का समय

वट सावित्री व्रत पूजा का समय

वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए 16 मई 2026 को सुबह 07:12 बजे से 08:24 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान पूजा करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है, इसलिए इस समय की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

End of Feed