Vat Savitri 2025 Date: सबसे पहले तो ये जान लें कि वट सावित्री व्रत साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार ज्येष्ठ अमावस्या पर तो दूसरी बार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन। इस वजह से कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में पड़ जाते हैं कि एक साल में दो बार कैसे ये पर्व पड़ रहा है। जहां ज्येष्ठ अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है तो वहीं पूर्णिमा वाला वट व्रत महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल वट सावित्री व्रत कब-कब पड़ रहा है।
वट सावित्री व्रत कब है 2025 (Vat Savitri Vrat 2025 Date And Time)
साल 2025 का पहला वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को पड़ेगा। ये ज्येष्ठ अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत होगा। वहीं साल का दूसरा वट सावित्री व्रत 10 जून को पड़ेगा। ये पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत होगा।
वट सावित्री व्रत क्यों रखा जाता है (Vat Savitri Vrat Kyu Rakha Jata Hai)
हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति की कामना से रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कहानी से जुड़ा है। कहते हैं ये वही दिन है जब सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए मृत्यु के देवता यमराज को विवश कर दिया था। सावित्री के पतिव्रता धर्म को देखकर यमराज को उसके पति के प्राण वापस देने पड़े थे।
