अध्यात्म

बुद्ध पूर्णिमा 2025: सुखी और सफल जीवन की गारंटी देते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

Gautam Buddha Anmol Vachan in Hindi: 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए ये दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। यहां आप इस शुभ अवसर पर जानेंगे गौतम बुद्ध द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में जो जीवन में खुश रहना सिखाती हैं।

Image

सुखी और सफल जीवन की गारंटी देते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

Gautam Buddha Anmol Vachan in Hindi: गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था। गौतम बुद्ध का पालन-पोषण बहुत ऐश्वर्य में हुआ, लेकिन 29 वर्ष की उम्र में उन्होंने परिवार और राजपाट छोड़ दिया और वे सत्य की खोज में निकल गए। कई वर्षों की कड़ी तपस्या और ध्यान के बाद, उन्होंने बोधगया में एक पीपल के पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त किया। जिसके बाद उन्होंने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया। उन्होंने सभी को दुःख, उसका कारण, उसका निवारण, और उस तक पहुंचने का मार्ग बताया है। चलिए जानते हैं गौतम बुद्ध ने सुखी जीवन के लिए क्या बातें बताईं।

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार (Gautam Buddha Anmol Vachan in Hindi)

  • हजार लड़ाइयां करने से बेहतर है स्वयं पर विजय प्राप्त करें। यदि आपने स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो जीत हमेशा आपकी ही होगी।
  • जो जैसा सोचता है, वह वैसा ही बनता है इसलिए अच्छा व सकारात्मक सोचें।
  • मन में घृणा नहीं रखनी चाहिए, किसी भी चीज को प्रेम से जीता जाता है, इसलिए हमेशा प्यार बनाए रखें।
  • किसी भी घटना में उलझे नहीं रहना चाहिए, जो बीत गया सो बीत गया । जीवन में खुश रहना चाहते हैं, तो वर्तमान को जीना सीखिए।
  • जीवन में जो मिला है, जो आपके पास मौजूद है, उसका सम्मान करें। कभी भी किसी से ईर्ष्या न करें।
  • यदि कोई आपकी बुराई करता है तो यह अच्छा है, आप अपनी अच्छाई से उस बुराई को मात दे सकते हैं।
  • खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं, इसलिए अपने आसपास हमेशा खुशियां बनाए रखें।
  • मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती और इंसान भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article