अध्यात्म

138 दिनों तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, अमीर हो जाएंगे इन राशियों के लोग

Shani Vakri 2025: किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब है उस ग्रह का उल्टी दिशा में गति करना। शनि जब वक्री होते हैं तो उसका किसी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। यहां हम जानेंगे इस साल शनि के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Image

Shani Vakri 2025

Shani Vakri 2025: पंचांग अनुसार न्याय देवता शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर वक्री हो जायेंगे और 28 नवंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। 138 दिनों तक शनि की उल्टी चाल तीन राशियों के लोगों को खूब लाभ देगी। ज्योतिष अनुसार इन राशियों को नाम और प्रसिद्धि सबकुछ हासिल होगा। ये लोग इस अवधि में जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता पाएंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि वालों को खूब लाभ मिलगा। इस राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। आपके जो भी काम रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। पैसों की बरसात होगी। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से खूब लाभ प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी शनि का वक्री होना लाभकारी साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया हो जाएगी। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी। नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। यात्रा सुखद साबित होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। पारिवार माहौल काफी बढ़िया रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article