Vat Purnima Puja Vidhi: वट पूर्णिमा की पूजा कैसे करें, यहां जानिए पूरी विधि

Vat Purnima Puja Vidhi In Hindi: वट पूर्णिमा का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रखा जाता है। जो इस साल 21 जून को है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विधान बताया गया है। चलिए जानते हैं वट पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है।

Vat Purnima Puja Vidhi In Hindi (वट पूर्णिमा पूजा विधि): गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के कई राज्यों में महिलाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima Puja Vidhi) यानी वट पूर्णिमा के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस साल वट सावित्री पूर्णिमा (Vat Savitri Purnima Puja Vidhi) 21 जून को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति पर अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाओं को सोलह श्रृंगार करके ही इस व्रत की पूजा करनी चाहिए। चलिए जानते हैं वट पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है।

वट पूर्णिमा मुहूर्त 2024 (Vat Purnima Muhurat 2024)

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024 की सुबह 07 बजकर 31 मिनट से 22 जून 2024 की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रखा जाएगा।

End of Feed