अध्यात्म

Vastu Tips: रूठ गई है खुशहाली, घर पर छाया है आर्थिक सकंट, इन वास्तु उपायों से दूर होगी समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:59 AM IST

Vastu Shastra: घर पर वास्तु से संबंधित किसी प्रकार का दोष होने से धन की समस्या, बीमारी, वाद-विवाद और कलह-क्लेश जैसी स्थितियां बनी रहती है। इन परेशानियों से मुक्ति के लिए वास्तु में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। यहां हम उन उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करते हैं।

Image

सकारात्मकता के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • कई समस्याओं का कारण बनता है घर पर मौजूद वास्तु दोष
  • घर पर नमक-पानी का पोंछा लगाने से दूर होती है नकारात्मकता
  • तुलसी पौधे की नियमित पूजा करने से आर्थिक तंगी होती है दूर

Vastu Tips for Money and Prosperity: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर पर सुख-समृद्धि बनी रही, धन का अभाव ना रहे और किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए व्यक्ति खूब मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती और घर पर बीमारियां, परेशानियां, आर्थिक समस्या, पारिवारिक मनमुटाव और कलह-क्लेश जैसी स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण घर पर वास्तु से संबंधित दोष हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर वास्तु दोष होने से यह परेशानियां उत्पन्न होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें वास्तु दोष दूर करने के लिए कारगर माना गया है। इन उपायों को करने से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में फिर से खुशियों के रंग घुल जाएंगे।

इन वास्तु उपायों से दूर होगी सभी समस्याएं

  • दांपत्य जीवन में यदि मनमुटाव की स्थिति है तो, इसे दूर करने के लिए एक कटोरी में साबुत नमक लेकर किसी कोने में रख दें। इसे हर 15 दिनों में बदलते भी रहें। इससे धीरे-धीरे दांपत्य जीवन में बदलाव आएगा और परेशानियां दूर हो जाएगी। यदि किसी कारण आप इस उपाय को नहीं कर पाएं तो घर पर सेंधा नमक को पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। इससे भी नकारात्मकता दूर होती है और आपसी संबंध में सुधार होता है।
  • वास्तु में दिशा व स्थान का विशेष महत्व होता है। घर पर यदि धार्मिक ग्रंथ और पुस्तकें गलत दिशा में रखी हुई है तो इससे भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु के अनुसार, धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही रखें। इसके अलावा किसी अन्य दिशा, बेड के भीतर, गद्दे के नीचे, रसोईघर आदि जगहों में धार्मिक पुस्तकों को रखना शुभ नहीं माना जाता है।
  • झाड़ू से जुड़ी गलतियां होने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे घर पर हमेशा पैसों का अभाव बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाडू को कभी भी दरवाजे के पीछे नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही झाडू को ऐसी जगहों पर न रखें, जहां बार-बार उसपर पैर लगता हो। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झाडू के ऊपर कोई वजनदार वस्तु न रखी हो।
  • घर के उत्तर-पूर्व दिशा में किसी प्रकार की गंदगी या कचरा इकट्ठा न होने दें। साथ ही इस स्थान पर बहुत ज्यादा वजनदार या भारी मशीनों को भी न रखें। इससे परिवार की उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।
  • घर पर सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। उत्तर-पूर्व कोण में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे में नियमित रूप से सुबह-शाम पूजा करें और घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर होता है और हर प्रकार की समस्या से मुक्ति मिलती है। सुख-समृद्धि और संपन्न जीवन के लिए इन उपायों को जरूर करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article