अध्यात्म

Vastu Tips: तुलसी के आसपास नहीं होने चाहिए ये पेड़-पौधे, परिवार के लिए हो सकती है मुसीबत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:38 PM IST

Vastu Tips for TulsI Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। लेकिन इसे घर पर लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए।

Image

तुलसी के पास से फौरन हटा दें ये पौधे, वरना होगी परेशानी

KEY HIGHLIGHTS
  • तुलसी के आसपास नहीं होने चाहिए कांटेदार पौधे
  • तुलसी के गमले में कोई और पौधा न लगाएं
  • मदार और पीपल जैसे पौधे घर पर लगाने से बढ़ती है नकारात्मकता


Vastu Tips for TulsI Plant: सनातन हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी का पौधा हर घर पर लगा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर पर हरा भरा तुलसी का पौधा होता है। वहां सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है और ऐसे घर पर मां लक्ष्मी का भी वास होता है। लेकिन तुलसी के पौधे को लगाने, पूजा पाठ करने और रख-रखाव से जुड़े कई नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। यदि आप जाने-अनजाने में तुलसी पौधे से जुड़े गलतियों को करते हैं, तो इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वास्तु शास्त्र में तुलसी रखने के स्थान और दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें तुलसी के समीप या आसपास नहीं रखना चाहिए, इससे नकारात्मकता बढ़ती है। यदि आपके घर पर भी तुलसी के आसपास ये पौधे हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें।

तुलसी के पास न लगाएं ये पौधे

  1. तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें। तुलसी पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर पर दुर्भाग्‍य और नकारात्‍मकता तेजी से बढ़ती है.
  2. इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो, उसमें कोई दूसरा पौधा नहीं लगाएं।
  3. कुछ लोग अन्य पौधों के साथ तुलसी के पौधे को छत पर रख देते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार सही नहीं है. तुलसी को हमेशा घर के आंगन या फिर बालकनी में ही रखना चाहिए।
  4. तुलसी की तरह पीपल को भी हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। लेकिन पीपल को तुलसी के आसपास या फिर घर पर न लगाएं। घर पर पीपल लगाने से धनहानि होती है।
  5. मदार के पौधे को भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कोई भी पौधा जिससे दूध जैसा पदार्थ निकलता हो, उसे घर पर न लगाएं। वास्तु के अनुसार यदि आप इसे घर पर लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र में बताए इन नियमों के अनुसार यदि आप घर पर तुलसी रखेंगे तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article