अध्यात्म

Vastu Tips: आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है घर का टॉयलेट, कभी न करें ये गलतियां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 23, 2023, 11:06 AM IST

Vastu Tips For Toilet: वास्तु अनुसार अगर घर का टॉयलेट सही दिशा में और सही तरीके से बना हो तो ये घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है। जानिए घर के बाथरूम से जुड़े जरूरी टिप्स (Bathroom Vastu Tips)।

Image

Vastu Tips For Toilet: वास्तु अनुसार ऐसा होना चाहिए घर का टॉयलेट

Vastu Tips For Toilet: वास्तु शास्त्र में घर के टॉयलेट को नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों का केंद्र माना जाता है। कहते हैं अगर टॉयलेट का वास्तु ठीक हो तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। वहीं अगर इसका वास्तु गलत हो तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर के टॉयलेट से निकली नकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों पर बड़ा बुरा प्रभाव डालती है। जानिए टॉयलेट से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स।

घर में टॉयलेट की सही दिशा (Right Direction Of Toliet)

वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉयलेट हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। उत्तर-पश्चिम दिशा टॉयलेट में टॉयलेट होने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है। इस बात का खास ख्याल रखें कि टॉयलेट कभी भी ईशान कोण में नहीं बनवाना चाहिए, क्योंकि ये देवताओं की दिशा मानी जाती है। वास्तु अनुसार सही दिशा में बनाया गया टॉयलेट आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है।

कैसा हो बाथरूम का रंग (Toilet Colour According Vastu)

बाथरूम के अंदर वाले भाग का रंग बेज, क्रीम और ब्राउन होना चाहिए। टॉयलेट में गहरे रंगों जैसे काले, लाल रंग का इस्तेमाल न करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

बालकनी में टॉयलेट बनवाना सही या गलत? (Toilet In Balcony)

वास्तु शास्त्र अनुसार बालकनी में टॉयलेट बनाने से परहेज करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

सीढ़ियों के नीचे न बनवाएं टॉयलेट (Do Not Make Toilet Under The Stairs)

वास्तु विशेषज्ञ अनुसार सीढ़ियों के नीचे के स्थान को नकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस स्थान को खाली रखना चाहिए। यदि आप इस स्थान पर टॉयलेट का निर्माण करते हैं तो इससे घर के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

बाथरूम में हो लकड़ी के दरवाजे (Bathroom Door Tips)

लकड़ी के दरवाजे बाथरूम में लगवाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। वास्तु अनुसार धातु के दरवाजे सकारात्मक स्थान पर नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। जिससे घर परिवार के लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

इस चीज का रखें विशेष ध्यान (Toilet Vastu Tips)

घर का टॉयलेट कभी भी किचन, बेडरूम या पूजा घर के आसपास या उसके सामने भी नहीं होना चाहिए। यहां तक कि टॉयलेट किचन, बेडरूम या पूजा घर के ऊपर या नीचे भी नहीं होना चाहिए।

इस तरह टॉयलेट में लगाएं शीशा (Mirror Direction In Toilet)

बाथरूम में शीशा इस तरह लगाएं जिससे कि उससे टॉयलेट सीट नजर न आए। साथ ही बाथरूम की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

वेंटिलेशन का रखें ध्यान (Bathroom Ventilation Tips)

बाथरूम में वेंटिलेशन की भी सही व्यवस्था होनी चाहिए। इसलिए हर बाथरूम में खिड़की का होना जरूरी है। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। ध्यान रखें कि बाथरूम की खिड़की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर खुलनी चाहिए।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article