Tortoise Direction At Home: धातु का कछुआ वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों के अनुसार घर में रखना शुभ होता है। कहते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि आती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धातु का कछुआ आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है। पौराणिक कथाओं अनुसार सागर मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। इसलिए कछुए को घर में रखने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसने लगती है। जानिए घर में कछुए की मूर्ति रखने की सही दिशा और इसके फायदे।
घर में कछुआ क्यों रखना चाहिए
- कछुए की मूर्ति सकारात्मकता को आकर्षित करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
- कछुए की मूर्ति को पानी में रखने से सकारात्मक प्रभाव दोगुना हो जाता है।
- कछुए की मूर्ति घर में रखने से करियर में सफलता मिलती है।
- धन-संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
- वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है।
- बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगता है।
घर में कछुआ की मूर्ति रखने की सही दिशा
शास्त्रों अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाती है। इससे वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।
कछुआ कहां नहीं रखना चाहिए
वास्तु अनुसार कछुआ कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। कछुआ रखने का सर्वोत्तम स्थान ड्राइंग रूम है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए का मुख हमेशा अंदर की तरफ होना चाहिए।
किस धातु का होना चाहिए कछुआ
किसी भी धातु का कछुआ घर में रखने से सौभाग्य बढ़ता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। वहीं लकड़ी का कछुआ घर में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। घर में मादा कछुआ रखने से परिवार का माहौल अच्छा बना रहता है। घर में क्रिस्टल का कछुआ रखने से वास्तु दोष दूर होता है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
कछुआ रखने का सबसे अच्छा दिन
कछुए की मूर्ति रखने का सबसे शुभ दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार माना जाता है। इस दिन ये मूर्ति खरीदकर इसे पानी के अंदर रखें। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति की सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
