Vastu Tips: घर के बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये पौधे, भंग हो सकती है सुख-शांति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 11:27 AM IST

Vastu Tips for Plants: घर के किसी भी कोने या कमरे में वास्तु दोष होने से उसका प्रभाव व्यक्ति और पूरे परिवार पर पड़ता है। घर के साथ ही इस बात भी ध्यान रखें कि बाथरूम में किसी तरह का वास्तु दोष न हो। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हे बाथरूम में रखने से वस्तु दोष होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाथरूम में भूलकर भी न रखें जेड प्लांट
  • बोनसाई पौधे को न करें इंडोर प्लांट के तौर पर प्रयोग
  • शुक्र ग्रह से होता है मनी प्लांट का संबंध

Vastu Tips For Bathroom Plants: वास्तु शास्त्र में घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने और नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने के लिए घर पर रखी चीजों के दिशा और स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर रखी पेटिंग, शोपीस, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लाइंसेंज और यहां तक कि पेड़-पौधों का प्रभाव भी घर पर पड़ता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर पर रखी छोटी से बड़ी चीजों के महत्व के बारे में बताया गया है। यदि घर पर रखी चीजें वास्तु के अनुसार हो तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। लेकिन चीजें गलत तरीके से रखी गई हैं तो यह वास्तु दोष का कारण भी बन सकती है। इससे घर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips bathroom plants

बाथरूम में कभी न रखें ये पौधा, होता है वास्तु दोष

घर को सजाने संवारने के लिए लोग आजकल पेड़-पौधों पर विशेष ध्यान देते हैं। पेड़-पौधों से न सिर्फ शुद्ध हवा मिलती है बल्कि इससे घर की शोभा भी बढ़ती है। घर को सजाने के लिए आजकल इंडोर प्लांट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग अपने लिविंगरूम, बेडरूम से लेकर स्टडी रूम में इनडोर प्लांट्स लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग बाथरूम में भी पेड़-पौधे लगाकर बाथरूम की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं है कि बाथरूम में पेड़पौधे लगाना वास्तु दोष का कारण बनता है। इससे घर पर कलह-क्लेश की स्थिति रहती है, परिवार के लोग अक्सर बीमार रहते हैं, आर्थिक तंगी बनी रहती है और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed