अध्यात्म

Happy New Year 2025 में घर लाएं ये खास चीजें, पूरे साल पैसों की नहीं होगी कमी!

Vastu Tips For New Year 2025: नव वर्ष 2025 शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत कैसे करें इसे लेकर सर्च शुरू हो गई है। चलिए आपको बताते हैं नये साल के पहले दिन आपको घर में कौन सी चीजें जरूर लानी चाहिए। जिससे आपकी समृद्धि में वृद्धि हो सके।

Image

Vastu Tips For New Year 2025

Vastu Tips For New Year 2025: हर किसी की चाहत होती है कि उनके और उनके परिवार वालों के लिए नया साल सुख-समृद्धि से भरा साबित हो। जीवन के किसी पहली पर निराशा का सामना न करना पड़े। पूरे साल मां लक्ष्मी मेहरबान रहें। आप अपनी इस चाहत को पूरे करने के लिए नए साल में कुछ खास चीजें घर में जरूर लेकर आएं। वास्तु की मानें तो इन चीजों के घर में होने से कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

हाथी की मूर्ति

अगर आपके घर में हाथी की मूर्ति नहीं है तो नए साल के पहले दिन घर में हाथी की तस्वीर या हाथी की मूर्ति जरूर लगाएं। कहते हैं इससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहता है। साथ ही नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलती है। अगर संभव हो तो चांदी की हाथी की मूर्ति खरीदें।

लाफिंग बुद्धा

अगर आपके घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति नहीं है तो नए साल में आप ये मूर्ति भी घर में ला सकते हैं। कहते हैं इससे घर की ख़ुशहाली, सुख, सम्पन्नता और समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसा कहते हैं कि घर के मेन गेट पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती हैं।

मोर के पंख

नए साल में आप घर में मोर पंख खरीदकर ला सकते हैं। कहते हैं मोर पंख घर लाने से रूठी किस्मत संवर सकती है। मोरपंख को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

शंख

घर के मंदिर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं या बिजनेस में लगातार नुकसान हो रहा है तो नए साल में अपने घर में शंख जरूर लाएं। कहते हैं शंख रखने और बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

कछुआ

कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। सुख-समृद्धि के लिए नए साल के पहले दिन आप कछुए की मूर्ति भी खरीदकर घर में ला सकते हैं।

चांदी का सिक्का

नए साल की शुरुआत में चांदी के सिक्के खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं चांदी के सिक्के को साल की शुरुआत में खरीदने पर जीवन के हर पहलू में सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

गोमती चक्र

कहते हैं गोमती चक्र के घर में होने से घर परिवार के लोगों पर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसलिए नए साल में इसे लाकर सिंदूर की डिब्बी में जरूर रखें। साथ ही 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article