Surya Rashi Parivartan 2024 In Dhanu Rashi: धनु राशि उग्र राशि मानी जाती है और इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। सूर्य देव के इस ग्रह के साथ मित्रवत संबंध हैं। ज्योतिष अनुसार जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव धनु राशि में स्थित होते हैं वो लोग शांत स्वभाव के और हाजिर जवाब होते हैं। इन्हें लाइफ में खूब सम्मान मिलता है। सूर्य देव 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए सूर्य का ये गोचर किन राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा और आप धर्म-कर्म के कार्य बढ़-चढ़कर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपको पिता और गुरु का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सूर्य के धनु राशि में गोचर के दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी साथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर से अपार लाभ की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपकी बातचीत का तरीका काफी प्रभावशाली रहेगा। जिसका आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। यह समय आपके पेशेवर जीवन के लिए शानदार रहेगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का खूब साथ मिलेगा। मनचाही इच्छा पूरी होगी।
