Vastu Tips: हमेशा धन से भरी रहेगी तिजोरी, जान लें लॉकर के लिए ये वास्तु टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 10:57 PM IST

Vastu Tips For Money Locker: घर और दुकान में रखी तिजोरी का संबंध धन से होता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि वास्तु नियमों के अनुसार तिजोरी सही दिशा व स्थान पर रखी गई हो। चलिए जानते हैं तिजोरी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में यहां जिससे आपके घर लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • तिजोरी का मुख पूर्व दिशा की ओर खुलना चाहिए
  • तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए फोटो या चाबी
  • तिजोरी में जरूर लगाएं छोटा सा दर्पण


Vastu Tips For Money Locker: धन प्राप्ति के लिए ज्योतिष और वास्तु में कई उपायों के बारे में बताया गया है। धन से जुड़ी कई चीजों में एक है तिजोरी। घर, ऑफिस या दुकान में रखी तिजोरी का संबंध धन से होता है। तिजोरी में हर व्यक्ति रुपये-पैसे रखता है। इसीलिए यह बेहद जरूरी है कि आपकी तिजोरी पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और तिजोरी हमेशा ही पैसों से भरी रहे। लेकिन कभी-कभी खूब मेहनत करने के बाद भी तिजोरी खाली पड़ी रहती है। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। दरअसल तिजोरी को उचित स्थान या दिशा में नहीं रखने पर तिजोरी हमेशा खाली रहती है। इसके लिए आपको तिजोरी से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। यदि आप वास्तु के अनुसार अपनी तिजोरी रखेंगे तो तिजोरी हमेशा ही पैसों से भरी रहेगी।

तिजोरी रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • तिजोरी में हमेशा एक छोटा दर्पण जरूर लगाएं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • तिजोरी को हमेशा दीवार से कुछ इंच के आगे की ओर लगाएं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस कमरे में तिजोरी रखी हो वहां आग्नेय, नैऋत्य तथा दक्षिण दिशा में कभी कोई दरवाजा नहीं होना चाहिए।
  • तिजोरी में कोई भी फोटो या चाबियों का गुच्छा न रखें।
  • तिजोरी में 7 कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर रखना शुभ होता है।
Aaj ka Panchang ,10 February 2023 : आज संतोषी मां के व्रत का शुभ दिन विजय मु‍हूर्त में करें पूजा-पाठ

End of Feed