Vastu Tips: बिजनेस में चाह‍िए ग्रोथ तो आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स, किस्मत जाएगी चमक, व्यापार में मिलेगी मनचाही सफलता

Vastu Tips For Business Growth:बिजनेस में सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि सही दिशा और ऊर्जा से भी मिलती है। कुछ छोटे-छोटे वास्तु टिप्स आपके व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में बहुत मदद कर सकते हैं। अगर आप इन्हें अपनाते हैं तो आपकी किस्मत भी साथ देने लगेगी और व्यापार में तरक्की अपने आप मिलने लगेगी। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सरल वास्तु टिप्स...

Vastu Tips For Business Growth: अगर आप भी सोचते हैं कि खूब मेहनत करने के बावजूद बिजनेस में मनचाहा फल नहीं मिल रहा है, तो हो सकता है वजह आपके ऑफिस या दुकान की वास्तु दिशा में छुपी हो। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जो न सिर्फ काम में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं, बल्कि तरक्की के रास्ते भी खोलते हैं। तो चलिए जानते हैं वो वास्तु टिप्स जो आपके व्यापार की किस्मत चमका सकते हैं।

Vastu Tips For Business Growth

Vastu Tips For Business Growth

व्यापार बढ़ाने के लिए वास्तु टिप्स - Vastu Tips For Increasing Business In Hindi

तिजोरी की दिशा ठीक है या नहीं

बिजनेस में पैसा आना जितना जरूरी है, उसे रोक कर रखना भी उतना ही जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार तिजोरी या जहां आप कैश रखते हैं, वो उत्तर दिशा में होना चाहिए। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। तिजोरी हमेशा दीवार से थोड़ा हटकर रखनी चाहिए और ध्यान रहे कि उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे धन प्रवाह बना रहता है।

End of Feed