Vastu Tips: नौकरी में तरक्की पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार उनकी छोटी-छोटी गलतियों के चलते जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। नतीजन कार्य स्थल पर उन्हें बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इंक्रीमेंट रुक जाता है। रुपये-पैसे की दिक्कत बढ़ने लगती है। कमाते हुए भी इंसान कर्जदार रहता है। इस बर्बादी के पीछे वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे नियम होते हैं, जिन्हें जाने-अनजाने हम एवॉइड कर देते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।
ऑफिस की टेबल पर रखी ये चीजें आपको कर सकती हैं बर्बाद
सीट पर खाना- ऑफिस की टेबल पर भूलकर भी खाने की गलती ना करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बहुत गलत होता है। ऐसा करने से हमारी एकाग्रता और कार्यशैली में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।
पावर नैप- अक्सर आपने देखा होगा कि थोड़ा सा रिलैक्स होने के चक्कर में लोग काम के बीच में टेबल पर सिर रखकर पावर नैप (झपकी) ले लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है। इससे बेहतर है कि आप टैरेस या गार्डन में कुछ देर टहल आएं या चाय-कॉफी से अपनी थकान मिटा लें।
कांटेदार पौधे- आपने देखा होगा कि ऑफिस की टेबल को सुंदर बनाने के लिए कुछ लोग पौधे रख लेते हैं। अपने आस-पास पौधे रखना ठीक है, लेकिन कभी भी कांटेदार पौधों को ऑफिस की टेबल पर ना रखें। इससे सहकर्मियों के बीच विवाद, तनाव की स्थिति पैदा होती है।
दराज में खर्चों की लिस्ट- ऑफिस की टेबल में अगर दराज की सुविधा है तो उसमें कुछ खास चीजें रखने से बचें। इसमें कभी भी इलेक्ट्रिसिटी बिल, खाने-पीने का बिल या खर्चों की लिस्ट नहीं रखनी चाहिए। अपने पर्स में भी आपको ये चीजें रखने से बचना चाहिए।
ये गलती भी ना करें- ऑफिस की टेबल को कभी भी अव्यवस्थित ना रखें। इस जगह पर कभी भी सामान फैला हुआ नहीं रहना चाहिए। आपकी ये छोटी सी लापरवाही पूरे करियर पर भारी पड़ सकती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
