अध्यात्म

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखें ये पौधे, सकारात्मकता से भर जाएगा जीवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:44 PM IST

Vastu Shastra: बेडरूम में वास्तु दोष होने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। इसे दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है। इन पौधों को बेडरूम में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है और दांपत्य जीवन में खुशियां आती है। तो चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में।

Image

बेडरूम में रखें ये 4 पौधे

KEY HIGHLIGHTS
  • बेडरूम में वास्तु दोष होने से होती है दांपत्य जीवन में परेशानी
  • बेडरूम में किसी नुकीली जगह लगाएं मनी प्लांट का पौधा
  • बैम्बू प्लांट के लिए शुभ है बेडरूम का दक्षिण-पूर्व कोना

Vastu Tips for Bedroom Plants: बेडरूम को घर का सबसे अहम कमरा माना जाता है। क्योंकि यह ऐसी जगह होती है जहां हम दिनभर के काम और थकान के बाद अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं। इसलिए बेडरूम में सकारात्मक और शांतिभरा माहौल होना जरूरी होता है। बेडरूम में वास्तु दोष होने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। खासकर पति-पत्नी के कमरे यानी मास्टर बेडरूम की बात करें तो, इसमें वास्तु दोष होने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां शुरू होती है और पति-पत्नी में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है।

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधौं का विशेष महत्व होता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए भी पेड़-पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु में बेडरूम के लिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिसे बेडरूम में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

बेडरूम के लिए ये पौधे हैं बेस्ट

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट को आप मिट्टी के गमले या पानी के बाउल में बेडरूम में रखें। इसे बेडरूम के किसी नुकीले कोने वाले स्थान पर रखना शुभ होता है। इससे पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद नहीं होता और रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

लिली प्लांट (Lily Plants)

वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए लिली प्लांट को शुभ माना गया है। इसे कमरे में लगाने से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। बेडरूम में लिली प्लांट का पौधा लगाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है और साथ ही वास्तु दोष के कारण वैवाहिक जीवन में चल रही तमाम परेशानियां भी दूर होती है।

लैवेंडर प्लांट (Lavender Plants)

वास्तु के अनुसार बेडरूम में लैवेंडर का पौधा भी लगा सकते हैं। लैवेंडर पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत होता है और इसकी सुगंध भी मनमोहक होती है। आप इसे बेड के साइड में रख सकते हैं।

बैम्बू प्लांट (Bamboo Plant)

बैम्बू प्लांट या बांस का पौधा वास्तु शास्त्र के साथ ही फेंगशुई में भी बहुत शुभ माना गया है। पति-पत्नी के कमरे में इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और वास्तु दोष के कारण उत्पन्न समस्याओं का अंत होता है। इसे आप बेडरूम के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाएं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article