अध्यात्म

Vastu Sutra For Home: वास्तु के इन सूत्रों से घर में आएगी समृद्धि, दूर होगी सारी परेशानी

Vastu Sutra For Home: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत बहुत सारे वास्तु सारे नियमो के बारे में बताया गया है। इन नियमो का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु सूत्र में किन उपायों को बताया गया है।

Image

Vastu Sutra For Home

Vastu Sutra For Happy Home: वास्तु के अनुसार घर बनवाने से या किसी भी काम को करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। हर कोई चाहते हैं कि उसके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा ना रहे और घर में सुख, समृद्धि बनी रहे। बहुत से लोग बहुत मेहनत करते हैं पर बहुत कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र में बहुत सारे उपायों के बारे में बताया गया है। जिनका उपयोग करके हम घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से घर में धन लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु सूत्रों के बारे में।

Vastu Sutra For Home (घर के वास्तु सूत्र)

पलंग के नीचे चप्पल ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी अपने बेडरूम या पलंग के नीचे जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर से दूर हो जाती हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जूते चप्पल हमेशा दरवाजे पर ही खोलें।

सुबह शाम दिया जलाएं

घर के मंदिर में सुबह शाम घी का दीपक जलाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से घर में दिया जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में दिया जलाने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में खुशहाली आती है।

घर में शंख बजाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर सुबह पूजा के समय शंख बजाना चाहिए। शंख बजाने से घर में से सारे दोष दूर हो जाते हैं। सुबह और शाम दोनों समय में शंख बजाना चाहिए।

टूटा शीश ना रखें

घर के अंदर कभी भी शीश टूटा नहीं रखना चाहिए। घर से तुरंत टूटे शीशे को हटा दें। इसे रखने से घर में नकारात्मकता आती है और घर में दुर्भाग्य भी लाता है।

घर में लगाएं ये पौधा

वास्तु के हिसाब से घर में तुलसी, मनी प्लांट और स्नेक प्लांट जरूर लगाने चाहिए। इन पौधो को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही धन की वृद्धि होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article