अध्यात्म

Ganga Dussehra 2024 Date: कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानिए सही तिथि और इसका महत्व

Ganga Dussehra 2024 Date: गंगा दशहरा के दिन मां तारिणी गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गंगा दशहरा कब मनाई जाएगी। यहां जानें सही तिथि और महत्व

Image

Ganga Dussehra 2024 Date

Ganga Dussehra 2024 Date: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन ब्रह्म बेला में उठकर गंगा स्नान करने का विधान है। गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंग दशहरा के दिन ही मां गंगा धरती लोक पर अवतरित हुई थी। मां गंगा को पापों का नाश करने वाली माना गया है। जो भी साधक मां गंगा के पवित्र जल में डूबकी लगता है। उसके सारे पाप धुल जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गंगा दशहरा कब है और इसके महत्व के बारे में।

Ganga Dussehra 2024 Date (गंगा दशहरा डेट 2024)

गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल दशमी तिथि की शुरुआत 16 जून की रात को 2 बजकर 32 मिनट पर होगी और 17 जून को सुबह 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। ऐसे में गंगा दशहरा का पर्व 16 जून 2024 को मनाया जाएगा।

Ganga Dussehra 2024 Shubh Muhurat (गंगा दशहरा शुभ योग 2024)

इस साल गंगा दशहरा के वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन ये योग रात को 9 बजे तक रहेगा। इस दिन परिघ योग भी बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग भी इस दिन बन रहे हैं।

Ganga Dussehra Importance (गंगा दशहरा महत्व)

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन ब्रह्म बेला में गंगा स्नान किया जाता है। गंगा स्नान करने रोग, शोक और पापों से मुक्ति मिलती है। जो लोग गंगा स्नान करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गंगा दशहरा का दिन किसी भी शुभ काम को करने के लिए अच्छा होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article