Running Horse Painting Direction: लंबे समय से ही घोड़ों की पेटिंग घर के ड्राइंग रूम में लगाने के लिए लोगों की पहली पसंद बनी रही है। दरअसल भागते घोड़े सकारात्मकता को दर्शाते हैं। कहते हैं इस तरह की तस्वीर लगाने से घर का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है। घोड़े शक्ति, प्रगति, शांति और उपलब्धि का भी प्रतीक माने जाते हैं। वास्तु की मानें तो सफेद रंग के 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन इसे लगाते समय इसकी दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने की सही दिशा (Running Horse Painting Vastu Direction)
इस तस्वीर को घर के लिविंग रूम या ऑफिस परिसर में दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इससे प्रसिद्धि और सफलता मिलती है। वहीं उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा आप पूर्व दिशा में भी इस तस्वीर को लगा सकते हैं इससे करियर में ग्रोथ मिलेगी।
कैसी होनी चाहिए घोड़ों की तस्वीर (Running Horse Painting Vastu Tips)
सात भागते हुए घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े शांतिपूर्ण भाव से भागते हुए नजर आ रहे हों। कभी भी क्रोध में दिख रहे घोड़ों की तस्वीर न लगाएं। इस चीज का भी ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़ों का रंग सफेद होना चाहिए कहते हैं इससे समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। तो वहीं हर एक घोड़ा साफ-साफ नजर आना चाहिए।
सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे (7 Running Horse Painting Benefits)
सात भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहती है। वास्तु दोष नहीं होता। परिवार में प्रेम बना रहता है। वास्तु के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
