अध्यात्म

Vastu Sutra For Home: वास्तु के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, खाली तिजोरी पल में जाएगी भर !

Vastu Sutra For Home: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए कुछ ना कुछ खास नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर बहुत सारे नियमों का उल्लेख किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं धन प्राप्ति के लिए वास्तु के हिसाब के किन चीजों को घर में रखना चाहिए।

Image

Vastu Sutra For Home

Vastu Sutra For Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कभी- कभी बहुत सारी मेहनत करने के बाद भी लोग बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान बताया गया है। वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए बहुत सारे उपायों को बताया गया है। घर के अंदर कुछ चीजों को रखने से घर में धन का वास होता है और माता लक्ष्मी आपके घर खीचीं चली आती है। यदि आप भी अपने जीवन में धन की प्राप्ति करने चाहते हैं तो इन खास उपायों को अजमा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन चीजों को घर में रखने से धन का आगमन होगा।

घर में रखें ये चीजें

पंचमुखी हनुमान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी मूर्ति रखनी चाहिए। भगवान हनुमान की पंचमुखी मूर्ति हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। इस दिशा में इस मूर्ति को लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और घर से दरिद्रता दूर होती है।

श्रीफल रखें

वास्तु के हिसाब से आप अपने घर में नारियल यानी श्रीफल रखें। इसे रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नारियल रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर उत्तर दिशा में आप कछुआ रख सकते हैं। कछुआ सोना, चांदी या तांबे का हो सकता है। कछुआ घर में रखने से धन कुबेर का आशीर्वाद सदा घर पर बना रहता है।

पिरामिड

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर पिरामिड रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में इसे रखने से आय के नये स्तोत्र बनते हैं और कारोबार में तरक्की होती है। इसके साथ परिवार के सदस्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article