अध्यात्म

May 2024 Rashifal: मई में ये 4 राशि वाले रहें संभलकर, बड़ी दुर्घटना होने के प्रबल आसार

May 2024 Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार मई महीना कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों को भारी नुकसान होने के योग बन रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

May Month Unlucky Zodiac Sign

May 2024 Rashifal In Hindi (मई महीने की अनलकी राशियां): मई महीना जहां कुछ राशियों के लिए लकी साबित होगा तो कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस महीने काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन राशियों के लिए मई में अच्छे योग नहीं बन रहे हैं। ग्रह नक्षत्र काफी खराब रहेंगे और ऊपर से शनि की टेढ़ी नजर का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन राशियों के लिए सलाह है कि आप पूरे महीने संभलकर चलें नहीं तो स्थिति काफी बिगड़ सकती है। जानिए मई महीने की इन अनलकी राशियों के बारे में विस्तार से यहां।

मिथुन राशि

मई महीने में मिथुन राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। समकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कई समस्याएं आएंगी। किसी करीबी की तबीयत बिगड़ने के योग बन रहे हैं। धन का नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आपको इस महीने बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। शिव जी की उपासना से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को मई में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से तबीयत काफी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी भी बड़े रोग से बचने के लिए नियमित रूप से सैर करते रहें और अपना चेकअप भी जरूर कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मई महीना नई परेशानियां लेकर आएगा। परिवार के लोगों के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। किसी खास रिश्ते में दरार आ सकती है। ये महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर भी काफी नाजुक रहने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी ये महीना मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य से लेकर के विवाहित जीवन तक में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस महीने आर्थिक समस्याओं से काफी जूझना पड़ सकता है। सिर दर्द काफी परेशान करेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article