Varalakshmi Vrat 2023: वरलक्ष्मी व्रत करने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानें पूजा विधि

Varalakshmi Vrat 2023: सनातन धर्म में अनेक देवी- देवताओं को पूजा जाता है। हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। वरलक्ष्मी महालक्ष्मी का ही रूप हैं। वरलक्ष्मी व्रत के दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस बार वर लक्ष्मी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Varalakshmi Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में वर लक्ष्मी व्रत का खास महत्व है। वरलक्ष्मी को लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। वरलक्ष्मी का व्रत सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को किया जाता है। इस बार ये व्रत 25 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि वरलक्ष्मी का व्रत करने से साधक पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस व्रत को करना उचित माना गया है। यह व्रत मुख्य रूप से दक्षिण भारत के क्षेत्र में किया जाता है। आइए जानते हैं वरलक्ष्मी व्रत करने से क्या लाभ मिलते हैं।

VarLakshmi

Varlakshmi 2023

वरलक्ष्मी व्रत करने से मिलते हैं ये लाभ

अखंड सौभाग्य - वरलक्ष्मी का व्रत पूरी निष्ठा के साथ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को अखंड सौभाग्य का वर देती हैं। जो भी सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को करती हैं उनके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।

End of Feed