वरदा गणेश चतुर्थी पर कैसे और कब करें पूजा, जानिए गणेश जी की पूजा विधि और मंत्र, पूजा मुहूर्त

Varada Ganesh Chaturthi 2026 : आज वरदा विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा कब और कैसे करें। आइए जानते हैं।

Varada Ganesh Chaturthi 2026 : भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देव माना जाता है। हर महीने आने वाली चतुर्थी तिथि गणपति बप्पा की पूजा के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वरदा गणेश चतुर्थी कहा जाता है। इस बार यह चतुर्थी अधिक मास में पड़ी है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Varada Ganesh Chaturthi 2026   वरदा विनायक चतुर्थी पूजन विधि

वरदा विनायक चतुर्थी पूजन विधि

वरदा गणेश चतुर्थी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 मई 2026 को सुबह 11 बजकर 6 मिनट तक होगा। उदयातिथि के आधार पर वरदा गणेश चतुर्थी का व्रत 20 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इस व्रत में चंद्रमा की पूजा नहीं की जाती है, इसलिए चंद्रोदय का समय नहीं देखा जाता है।

End of Feed